हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी को हल्दी चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धार्मिक दृष्टि से हल्दी का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, तुलसी के पौधे पर हल्दी अर्पित करने से आस-पास का वातावरण शुद्ध होने लगता है।
तुलसी के पौधे पर हल्दी अर्पित करते समय ‘ॐ सुभद्राय नम:’ मंत्र बोलना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आने लगती है।
अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो तुलसी पर हल्दी चढ़ाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
कई बार तुलसी के पौधे पर रोग लगने से सूख जाता है। इससे बचने के लिए पौधे पर हल्दी चढ़ाना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला औषधीय गुण पौधे को रोगों सो बचाने में मदद करता है।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान घी का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है।
वास्तु से जुड़े नियमों को जानने और पेड़-पौधे को लगाने की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ