बेडरूम में न करें ये काम, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra18, May 2024 02:25 PMjagran.com

बेडरूम में काम करना

बेडरूम में कोई भी काम करते समय ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि बेडरूम में क्या करने से कंगाली का सामना करना पड़ता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी काम को करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने लगता है।

बेडरूम में न रखें ये चीजें

अकसर लोग बेडरूम में कई चीजें रख देते हैं। इन चीजों को रखने से जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

बेडरूम में जूठे बर्तन न रखें

अक्सर लोग बेड के पास वाले टेबल पर कॉफी या चाय का जूठा कप रख देते हैं। ऐसा करने से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना

बेडरूम में जूठे बर्तन रखने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। इससे तरक्की में भी बाधा आती है।

झाड़ू न रखें

बेडरूम में गंदे कपड़े, जूते और झाड़ू नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा कचरा और कबाड़ भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कंगाली आने लगती है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

बेडरूम में इन ऐसे काम करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा परिवार की तरक्की रुक जाती है।

घर में क्लेश

बेडरूम में इन चीजों को रखने से घर में क्लेश की स्थिति पैदा होने लगती है। इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ