कई लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को असफलता का सामना करना पड़ता है।
जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। इसके साथ ही कई उपाय करने से जीवन में जल्द सफलता मिलती है।
रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मनचाही सफलता मिलती है।
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ऊँ आदित्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होने लगते हैं।
गेंहू के आटे की 108 गोलियां बनाकर मछलियों का खिला दें। इस दौरान सीताराम बोलने से व्यक्ति को पहले ही प्रयास में सफलता मिलती है।
अगर आप व्यापार में नुकसान का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना 27 दिन तक मछली को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से तरक्की होने लगती है।
जीवन में परिश्रम करने से पहले लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। बिना लक्ष्य के परिश्रम करने से समय की बर्बादी होती है।
व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में मनचाही सफलता मिलती है और कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होती है।
जीवन में सफल होने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ