सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई काम करना वर्जित होता है। आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय कौन से काम नहीं करने चाहिए?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च यानी होली के दिन लगेगा।
इसकी शुरुआत 14 मार्च को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे चंद्र ग्रहण के समय करना वर्जित माना जाता है। इन कामों को करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। इससे पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
चंद्र ग्रहण के समय सोने की मनाही होती है। इस दौरान सोने से व्यक्ति को बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, व्यक्ति को तनाव हो सकता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू और सूई जैसी चीजों का उपयोग करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, नियमों का पालन करना अच्छा होगा।
चंद्र ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ