होली से 2 दिन पहले ये चीजें घर लाने से होगी धन वर्षा


By Farhan Khan10, Mar 2025 05:00 PMjagran.com

14 मार्च को मनाई जाएगी होली

हिंदू धर्म में होली का पर्व बेहद धूमधाम से मनाय जाता है। जानकारी के लिए बता दें, 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी।

होली से 2 दिन पहले घर लाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें होली से 2 दिन पहले घर लाने से धन की वर्षा हो सकती है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानें।

बांस का पौधा

घर की नेगेटिव एनर्जी को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिए आपको घर में होली से 2 दिन पहले बांस का पौधा लाना चाहिए।

मां लक्ष्मी की होगी कृपा

घर में बांस का पौधा लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके चलते व्यक्ति के जीवन में धन की वर्षा होने लगती है।

चांदी का सिक्का लाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे, तो इसके लिए आपको चांदी का सिक्का घर लेकर आना चाहिए।

गुलाल और हल्दी

होली से 2 दिन पहले गुलाल और हल्दी को घर लाने से आपके ऊपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इससे आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

धातु से बना कछुआ

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, होली से 2 दिन पहले घर में धातु से बना कछुआ लाने से वास्तु दोष का खात्मा होता है। इसके अलावा घर में समृद्धि आती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com