दीपक में कपूर डालकर जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra10, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

घर में दीपक जलाना

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय घर में दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि दीपक में कपूर डालकर जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को जलाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

दीपक में कपूर डालकर जलाने के फायदे

वास्तु के अनुसार, दीपक में कपूर डालकर जलाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मानसिक शांति की प्राप्ति

दीपक में कपूर डालकर जलाने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों को भी तनाव से छुटकारा मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

कपूर की सुगंध से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसे रोज जलाने से घर में सकारात्मकता आती है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है।

पितृ दोष से मुक्ति

वास्तु के अनुसार, घर में कपूर जलाने से पितृ दोष कम होने लगता है। इसे दीपक में डालकर जलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

बुरी नजर से छुटकारा

दीपक में कपूर डालकर जलाने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, जीवन में आने वाले परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को दीपक में कपूर डालकर जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

घर में जलाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ