सनातन धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि होली पर किन देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुनी पूर्णिमा की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
अक्सर लोग होली के दिन स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। विष्णु जी को नरसिंह का अवतार माना जाता है। इनकी पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
होली के मौके पर शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। भोलेनाथ की पूजा करने से करियर में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
होली पर राधा-कृष्ण की पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आती है।
होली पर इन देवी-देवताओं की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ