कई लोग शनिवार के दिन ऐसी चीजों खरीद लेते हैं जिसे खरीदना अशुभ होता है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?
शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करनी चाहिए। शनि देव के नाराज होने पर बने काम बिगड़ने लगते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।
शनिवार के दिन लोहे से संबंधित सामानों को खरीदने से बचना चाहिए। लोहे को शनि देव की धातु माना जाता है। इसे खरीदने से शनि नाराज होने लगते हैं।
शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप इस तेल को खरीदते हैं तो शनि देव नाराज होने लगते हैं। हालांकि, शनिवार के दिन सरसों के तेल को शनि देव को चढ़ा सकते हैं।
अगर आप कर्ज की समस्या से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचें। इसे खरीदने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शनिवार के दिन काला कपड़ा खरीदना वर्जित होता है। हालांकि, इस दिन काले कपड़ें का दान करना और पहनना शुभ माना जाता है।
शनिवार के दिन कैंची खरीदना या उपहार में देना वर्जित होता है। ऐसा करने से परिवार में कलह और दोस्तों से झगड़ा हो सकता है।
शनिवार के दिन काजल खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा शनि दोष होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ