हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व है। इससे कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?
इस पर्व को एक महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन दान करने से धन लाभ होता है।
15 जनवरी 2024 को सूर्य देव प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने पर मकर संक्रांति बनाई जाती है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का विशेष महत्व होता है। इस दिन काले उड़द के दाल वाली खिचड़ी दान करने से शनि दोष दूर होने लगता है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि आती है।
इसका संबंध सूर्य और गुरू से होता है। मकर संक्रांति पर क्षमता के अनुसार घी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सफलता मिलती है और भौतिक सुख भी प्राप्त होता है।
मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब और जरूरतमंदों लोगों को कंबल दान करना चाहिए। इससे राहु और शनि से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा जीवन में खुशहाली भी आती है।
मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से शनि देव की कृपा होने लगती है और कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं।
इसका संबंध सूर्य देव से माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से करियर में सफलता मिलती है। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ