शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे शुक्रवार के दिन खरीदने से बचना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से बरकत रुक जाती है और जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं।
मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन किचन से जुड़ी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इसे खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन नहीं होता है।
शुक्रवार को पूजा-पाठ से जुड़ी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से घर की बरकत रुकने लगती है और मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती हैं।
शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से जुड़े काम नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने से भी बचना चाहिए। इसे खरीदना अशुभ माना जाता है।
शुक्रवार को इन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति के गृह क्लेश का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, वास्तु दोष होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
शुक्रवार के दिन कपड़ा खरीदना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े खरीदना अच्छा होता है।
दिन के अनुसार खरीदारी करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ