जीवन में खुशहाली के लिए मंत्र पढ़ना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
अगर आप मानसिक स्वास्थ्य की समस्या का सामना कर रहे हैं तो सोने से पहले मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।
अगर आप कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होने लगेगा।
अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आ रही है तो ‘अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये’ मंत्र को पढ़े।
अगरआपको रात के समय सपने आते हैं तो गायत्री मंत्र ‘ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्’ को पढ़ना चाहिए।
रात में सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से बुरे सपने आना बंद होने जाते हैं। इसके अलावा अच्छी नींद आती है।
अगर आप शत्रु का सामना कर रहे हैं तो रात में सोने से पहले ‘हर हर मुकुन्दे’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र को पढ़ने से मन भी शांत रहता है।
रात में सोने से पहले गणेश जी के मंत्र ॐ गंग गणपतये नमो नमः का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ