सर्दियों का मजा दोगुना कर देंगे दिल्ली के ये स्ट्रीट फूड


By Akanksha Jain04, Jan 2024 06:13 PMjagran.com

दिलवालों की दिल्ली

दिलवालों की दिल्ली को लोग खाने के लिए भी जानते हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो आप ठंड में खा सकते हैं। 

दौलत की चाट

दौलत की चाट आपको सिर्फ सर्दियों के समय ही मिलेगी। ये चाट अपने टेस्ट के साथ साथ बनाने के तरीके के लिए भी जानी जाती है।

रबड़ी-जलेबी

वेसे तो रबड़ी-जलेबी आप हर मौसम में खा सकते हैं, लेकिन दिल्ली की कड़ाके की ठंड में इसको खाने के मजा ही अलग है।

परांठे

दिल्ली में परांठे वाली गली के पराठे बहुत पॉपुलर हैं। परांठे को कई लोग अपने नाश्ते में भी खाना पसंद करते हैं।

शकरकंदी की चाट

अगर आप कुछ डिफरेंट खाना पसंद करते हैं तो दिल्ली में शक्कर कंदी की चाट जरूर खाएं। ये चाट ज्यादातर ठंड में ही मिलती है।

सफेद गाजर का हलवा

वैसे तो आपने गाजर का हलवा खाया ही होगा। गाजर का हलवा लाल रंग का होता है लेकिन दिल्ली में सफेद गाजर का हलवा मिलता है।

मोमोज

दिल्ली में आपको जगह जगह मोमोज मिलते हैं। दिल्ली जा कर अगर आपने मोमोज नहीं खाए तो कुछ नहीं खाया।

मालपुआ

अगर आपको मीठा पसंद है तो आप एक बार दिल्ली का मालपुआ जरूर खाएं। मालपुआ बहुत ज्यादा टेस्टी होता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ