सप्ताह के सात दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए हैं।
इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी दुख-कष्ट दूर होते हैं। साथ ही, हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और उपासना करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। नहीं तो बजरंगबली नाराज हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
मंगलवार के दिन नया घर नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर परिवार की सुख-शांति छीन जाती है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।
मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मंगलवार के दिन लोहा खरीदने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
इन चीजों को खरीदने से बचें। ताकि बजरंगबली आपसे प्रसन्न रहें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com