मुल्तानी मिट्टी का ऐसे करें इस्तेमाल, बालों और त्वचा को होंगे फायदे


By Ashish Mishra08, Sep 2024 05:05 PMjagran.com

मुल्तानी मिट्टी

यह मिट्टी बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कि बालों और त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

मुल्तानी मिट्टी में पोषक तत्व

इसमें मैग्नीशियम, सोडियम और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से चमक आने लगती है और बालों को भी फायदे होते हैं।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

इस गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को त्वचा और बालों पर लगाकर कुछ देर तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धोने पर कई फायदे दिखाई देने लगते हैं।

झुर्रियों को कम करना

मुल्तानी मिट्टी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा से झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके उपयोग से दाग-धब्बे भी दूर होने लगते हैं।

स्किन को मुलायम बनाना

मुल्तानी मिट्टी स्किन को मुलायम रखने में मददगार है। इसे चेहरे पर लगाने से प्राकृतिक चमक आने लगती है और स्किन साफ हो जाती है।

रूसी से छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों में रूसी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बाल मुलायम होने लगते हैं।

बालों को मजबूत करना

मुल्तानी मिट्टी बालों पर लगाने से कई फायदे होते हैं। इसे लगाने से बाल मजबूत होते हैं। जिसकी वजह से बालों का टूटना रुकने लगता है।

बालों में चमक

अगर आप अपने बालों को चमकदार बनाना चाहते हैं, मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें। इससे बालों में नेचुरल चमक आती है और चिपचिपापन भी दूर होता है।

पढ़ते रहें

बाल और स्किन को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ