घर को सजाने-संवारने में कुछ इंडोर प्लांट्स अहम भूमिका निभाते हैं। ये प्लांट्स घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लगाने से आपकी सेहत चकाचक रहेगी।
आप एलोवेरा का प्लांट लगा सकते हैं। यह स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे घर में रखने से घर की हवा शुद्ध होती है।
रबर प्लांट की बड़ी-बड़ी पत्तियां वातावरण को ठंडा रखने में मदद करती है। इस प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती।
फर्न प्लांट एयर प्यूरिफिकेशन सबसे अच्छे पौधे माने जाते हैं। यह देखने में भी बेहद सुंदर होते हैं।
स्नेक प्लांट आप आसानी से घर में लगा सकते हैं। स्नेक प्लांट ऑक्सीजन को बढ़ावा देता है। यह हवा को भी शुद्ध रखता है।
अरेका पाम ट्री अक्सर लोग घरों में लगाते हैं। लोग इसे हॉल में ही लगाते है। यह घर की हवा को नम और ठंडा रखता है।
स्पाइडर प्लांट एक ऐसा पौधा है जो हवा को साफ करने में मदद करता है। इससे आपकी सेहत भी काफी अच्छी रहती है।
लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए ये प्लांट जरूर लगाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com