Chronic Stress को कैसे मैनेज करें?


By Amrendra Kumar Yadav28, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग तनाव, स्ट्रेस आदि समस्याओं का सामना करते हैं। इसका असर वर्क प्रोडक्टिविटी भी पड़ता है।

क्रॉनिक स्ट्रेस

जब लंबे समय तक स्ट्रेस या चिंता रहती है तो वह क्रॉनिक स्ट्रेस का कारण बनती है। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

मैनेज करने के लिए ये उपाय करें

ऐसे में क्रॉनिक स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए कुछ टिप्स अपनाई जा सकती हैं। इन टिप्स को अपनाकर क्रॉनिक स्ट्रेस से राहत मिलती है।

रेगुलर एक्सरसाइज करें

स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से तन और मन प्रसन्न रहता है।

हेल्दी डाइट लें

शरीर के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। इसके लिए डाइट में साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियों को शामिल करें।

दोस्तों से बातचीत करें

कई बार लोग काम में इतना उलझ जाते हैं कि दोस्तों से बातचीत भी नहीं कर पाते हैं ऐसे में स्ट्रेस और बढ़ता है। दोस्तों से बातचीत करने से मन हल्का रहता है।

थोड़ी देर नेचर में टहलें

स्ट्रेस से राहत के लिए रोजाना थोड़ी देर नेचर में टहलें। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है और मन प्रसन्न रहता है।

पर्याप्त नींद लें

नींद की कमी से भी स्ट्रेस बढ़ता है। ऐसे में पर्याप्त नींद के लिए रोजाना कम से 7-8 घंटे की नींद लें। इससे क्रॉनिक स्ट्रेस से राहत मिलती है।

क्रॉनिक स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए इन टिप्स का पालन करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com