विटामिन-बी12 की कमी से शरीर पर क्या असर पड़ता है?


By Farhan Khan27, Aug 2024 01:17 PMjagran.com

विटामिन-बी12

विटामिन-बी12 शरीर को एनर्जी प्रदान करने, सेंट्रल नर्वस सिस्टम को चलाने और रेड ब्लड सेल्स आदि के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण

आज हम आपको बताएंगे कि अगर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो इससे शरीर पर क्या असर पड़ता है? आइए जानें

देखने में समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो उसे देखने में समस्या महसूस हो सकती है।

मानसिक समस्याएं

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी से मानसिक समस्याएं जैसे मेमोरी लॉस, डिप्रेशन और व्यवहार में बदलाव आदि का सामना करना पड़ सकता है।

अनिद्रा के शिकार

विटामिन-बी12 मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है। ऐसे में इसकी कमी से आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं।

हाथों और पैरों में सुई चुभने जैसा महसूस होना

विटामिन-बी12 की कमी से हाथों और पैरों में सुईं चुभने, जलन या सुन्नता महसूस हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।

भूख न लगना

अगर आपको लगातार कब्ज, दस्त, भूख न लगना या गैस बनने जैसी समस्या हो रही है, तो समझिए शरीर में विटामिन बी12 की कमी है।

अचानक वजन कम होना

अगर आपका वजन बिना किसी वजह से अचानक से कम हो रहा है, तो यह भी विटामिन-बी12 की कमी का लक्षण है।

विटामिन-बी12 की कमी से शरीर में ये बदलाव नजर आने लगते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com