अंबा हल्दी खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra27, Aug 2024 01:00 PMjagran.com

अंबा हल्दी का सेवन

इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत में कई बदलाव दिखते हैं। आइए जानते हैं कि अंबा हल्दी खाने से क्या होता है?

अंबा हल्दी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

अंबा हल्दी के फायदे

इसे सफेद हल्दी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

अंबा हल्दी पाचन से जुड़ी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होती है। इसे खाने से पेट में दर्द, अपच और दस्त की समस्या से छुटकारा मिलता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

सांस से जुड़ी समस्या को दूर करना

अगर आप सांस से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अंबा हेल्दी का सेवन करें। इससे कफ की समस्या, सर्दी, खांसी और दमा जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

सूजन में फायदेमंद

अंबा हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल सूजन, घाव और स्किन से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है। यह सूजन को कम करने में मददगार है।

स्किन को चमकदार बनाना

त्वचा से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अंबा हल्दी के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इससे चेहरे की रंगत में सुधार होने लगता है और दाग-धब्बे भी खत्म होते हैं।

अंबा हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें?

इस हल्दी को 2 टुकड़ें में काटकर नींबू का जूस लगा लें। दोपहर और रात में भोजन करने के बाद इसे खा लें। इससे शरीर को पूरा फायदा मिलेगा।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ