सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?


By Shradha Upadhyay26, Aug 2024 11:00 PMjagran.com

खाली पेट खाने के फायदे

अक्सर कहा जाता है कि हम सुबह खाली पेट जो भी खाते हैं, उसका हमारे शरीर पर कई तरह से असर पड़ता है। ऐसे में हमें सोच समझकर खाना चाहिए।

खाली पेट न खाएं ये चीजें

यदि आप भी सुबह उठकर बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे। जिन्हें आपको सुबह खाली पेट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

चाय-कॉफी

अक्सर लोगों की सुबह खाली पेट सुबह उठकर चाय और कॉफी पीने की आदत होती है। ऐसा करना स्वास्थय के हानिकारक हो सकता है। दरअसल ये दोनों पेय खाली पेट गैस बनाते हैं।

सिट्रस फ्रूट्स

इसके अलावा कभी भी सुबह के वक़्त खट्टे फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ये फल एसिडिटी और अपच पैदा करते हैं।

तीखा और ऑइली खाना

आमतौर पर ज्यादा तीखा और मसालेदार भोजन करना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है। वही सुबह के वक़्त इसका सेवन पेट खराब कर सकता है।

दही

प्रोबायोटिक कैल्शियम से भरपूर दही का खाली पेट सेवन पेट में मौजूद एसिड गुड बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। जिससे एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

बेकरी प्रोडक्ट्स

बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे बिस्किट, ब्रेड, पेस्ट्री और यीस्ट से बनी चीजें सुबह खाली पेट खाने से हमें ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

ऐसी ही हेल्थ से जुडी जानकारियों के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ