अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलने के लिए किन बीजों का सेवन करना चाहिए?
कई बार व्यक्ति के खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई बीज ऐसे होते हैं, जिसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकल जाता है। इसके साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं। इसके सेवन करने से शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाते हैं। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।
मेथी दाना में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह बालों के लिए भी फायदेमंद है।
यह बीज एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है। इसे रात में भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह उबालकर पी लें।
अजवाइन कोलेस्ट्रॉल समेत पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अजवाइन का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होती है और पेट भी साफ रहता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए रोजाना सुबह 2-3 लहसुन की कली चबाएं। इससे तेजी से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है। इसके अलावा, अलसी के बीज का भी सेवन कर सकते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ