Hypertension से जुड़े इन संकेतों को न करें नजरअंदाज


By Farhan Khan08, Sep 2024 03:00 PMjagran.com

हाइपरटेंशन एक खतरनाक बीमारी

हाइपरटेंशन में धमनियों में रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसके चलते हार्ट को सामान्य से अधिक काम करना पड़ता है।

हाइपरटेंशन से जुड़े संकेत

हाइपरटेंशन एक खतरनाक बीमारी है। आज हम आपको Hypertension से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूल से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सिर में दर्द होना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके सिर में दर्द हो रहा है, तो आपको हाइपरटेंशन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

सांस फूलना

हाइपरटेंशन के कारण व्यक्ति को सीढ़ियां चढ़ने, वर्कआउट करने और दौड़ लगाने जैसी शारीरिक गतिविधियों में सांस फूलने लगता है।

चक्कर आना

कहा जाता है कि हाइपरटेंशन में सिर भारी-भारी सा लगने लगता है और इसके चलते व्यक्ति को चक्कर तक आ सकते है।

धुंधला दिखना

अगर आपको धुंधला दिखाई दे रहा है, तो ऐसा हाइपरटेंशन की वजह से हो सकता है क्योंकि इसमें रेटिनल वेसल्स डैमेज होने लगती है।

थकावट होना

अगर आपको थोड़ा सा भी काम करने पर थकान महसूस होती है, तो यह हाइपरटेंशन का संकेत हो सकता है।

रात में नींद न आना

हाइपरटेंशन में अक्सर रात में नींद उड़ जाती है। ऐसे में इसे नजर अंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये सभी संकेत हाइपरटेंशन से जुड़े हुए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com