करी पत्ता इन 5 लोगों के लिए होता है रामबाण


By Ashish Mishra27, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

करी पत्ता

अक्सर करी पत्ते का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि करी पत्ता किन लोगों के लिए रामबाण होता है?

करी पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन-ई समेत कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

करी पत्ते के फायदे

शरीर में कई ऐसे समस्याएं हो जाती हैं, जिसे दूर करने में करी पत्ता बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

पाचन से जुड़ी समस्या

जो लोग पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, उनके लिए करी पत्ता बेहद लाभकारी होता है। इसे खाने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी परेशानी दूर होने लगती है।

आंख का समस्या का सामना करने वाले लोग

इस समस्या का सामना करने वाले लोगों के लिए करी पत्ता रामबाण होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंख की रोशनी को बरकरार रखने में मददगार है।

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो करी पत्ते का सेवन करें। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

वजन को कम करना

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो करी पत्ता आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके सेवन से तेजी से वजन कम होने लगता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल का सामना करना

करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा, यह पत्ता डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ