खीरे का सेवन कब करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav29, May 2024 04:40 PMjagran.com

गर्मियों में डाइट

गर्मियों के दिनों में डाइट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में कई ऐसी चीजें आती हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

खीरे का सेवन

गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग खीरे का सेवन करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

कब खाना चाहिए खीरा?

हालांकि हर चीज का सेवन करने का समय होता है, ऐसे में खीरा खाने का सही समय क्या है? इसके बारे में बात करेंगे।

दोपहर के समय करें सेवन

खीरे का सेवन दोपहर के समय करना बहुत लाभकारी माना गया है। दोपहर में इसका सेवन करने से पोषक तत्वों का अवशोषण सही से होता है।

खाली पेट कर सकते हैं सेवन

खीरे का सेवन खाली पेट करना बहुत फायदेमंद होता है, खाने से एक घंटा पहले इसका सेवन किया जा सकता है। अगर खाने के साथ खीरे का सेवन कर रहे हैं तो हल्की मात्रा में इसका सेवन करें।

पित्त दोष रहता है संतुलित

गर्मियों में खीरे का सेवन करने से पित्त दोष संतुलित रहता है, इसके साथ ही शरीर को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी से बचाव करता है।

शरीर में होती है पानी की कमी

गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से पानी की कमी होती है, ऐसे में खीरे का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

टॉक्सिंस होते हैं बाहर

खीरे का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर होते हैं। इसके साथ ही खीरे का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

खीरे का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कई परेशानियों से बचाव होता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM