शनि जयंती पर करें यह उपाय, खुलेगी बंद किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav29, May 2024 03:00 PMjagran.com

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि

हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जा रही है।

शनि देव की पूजा और व्रत का पालन

इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत का पालन भी किया जाता है। शनि देव कर्मफल के देवता कहे जाते हैं, वो कर्म के अनुसार सभी को फल देते हैं।

शनि देव की कृपा

शनि देव की कृपा से भक्तों के जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि देव की विधि-विधान से पूजा करें।

प्रिय चीजों का भोग लगाएं

शनि जयंती के दिन शनि देव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

शनि स्तोत्र का पाठ करें

इस दिन शनि स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

सरसों का तेल अर्पित करें

शनि जयंती के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए और विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

पीपल के पेड़ पर पूजा करें

इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें। वहीं इस दिन शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

कौए को भोजन कराएं

शनि देव का वाहन कौआ होता है, इसलिए शनि जयंती के दिन कौए को भोजन कराएं और पानी पिलाएं। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

शनि जयंती के दिन इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com