आजकल के खानपान और जीवनशैली के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक फैटी लिवर भी है।
लिवर इंसान के शरीर का जरूरी अंग है। इसलिए लिवर के स्वास्थ्य का सही ढंग से ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
यह बीमारी लिवर में फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण होती है। फैटी लिवर होने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
ऐसे में फैटी लिवर से बचने के लिए कुछ स्वस्थ आदतें अपनाई जा सकती हैं। ये लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।
अपनी डाइट में मछली, चिकन ब्रेस्ट और दालों जैसे लीन प्रोटीन शामिल करने से आप इस बीमारी से हमेशा दूरी बनाए रख सकते हैं।
चलना, दौड़ना, तैरना और साइकिल चलाना जैसे एरोबिक वर्कआउट्स लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
लिवर के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। अपने वजन को धीरे-धीरे कम करें। साथ ही, अपने शरीर के वजन को बॉडी मास इंडेक्स की सीमा के अंदर रखें।
लिवर के स्वास्थ्य के लिए अल्कोहल लेना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको अल्कोहल की लत है, तो इस आदत को छोड़ने की कोशिश करें।
अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में ये टिप्स जरूर फॉलो करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com