रात को सोने से पहले रोटी कितने बजे खानी चाहिए?


By Lakshita Negi10, Jan 2025 07:00 PMjagran.com

रात को रोटी कितने बजे खानी चाहिए?

रात के टाइम शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, जिसके लिए सोने से पहले सही टाइम पर और सही मात्रा में खाना खाना बहुत जरूरी है। बहुत ज्यादा देर से खाना खाने से पेट भारी लग सकता है, जिससे नींद भी खराब हो सकती है।

रात को कैसा खाना खाएं?

सोने से पहले का खाना हल्का और न्यूट्रिशियश होना चाहिए। इसलिए रात को खाने के लिए रोटी, सब्जी और दाल का कॉम्बिनेशन एक बहुत अच्छा डिनर हो सकता है। ज्यादा तला हुआ खाने से नींद पर खराब असर होता है। 

सोने से पहले रोटी खाने का सही टाइम

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रात का खाना सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। इससे खाना अच्छे से पच जाता है और नींद भी गहरी और अच्छी होती है।

रात को रोटी खाने के फायदे

रोटी में कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर मौजूद होते हैं, शरीर को रात भर एनर्जी देते हैं। साथ ही, यह डाइजेशन को भी अच्छा बनाते हैं। लेकिन किसी भी चीज को सही मात्रा में खाना ही अच्छा होता है।

रात के खाने में गेहूं की रोटी खाने के फायदे

गेहूं की रोटी में फाइबर और विटामिन होते हैं, जो आसानी से खाना डाइजेस्ट करने में मदद करते हैं। बाजरे या मल्टीग्रेन आटे की रोटियां खाना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

रात में रोटी खाने के नुकसान

अगर आप बहुत देर से रोटी खाते हैं या बहुत ज्यादा रोटी खा लेते हैं, तो इसका असर आपके डाइजेशन में पड़ता है। अगर डाइजेशन खराब हो जाए तो नींद में भी दिक्कत होती है, जिससे तबीयत पर खराब असर पड़ सकता है।

रात में रोटी के साथ क्‍या खाना चाहिए? 

रात के खाने में रोटी के साथ हरी सब्जियां, दाल और दही खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी बॉडी को प्रोटीन, फाइबर और कई सार जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

रात को खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाएं। जिससे खाना पच जाता है और नींद भी अच्छी आती है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।