सेब का सिरका पीने का सही समय क्या है?


By Farhan Khan24, Apr 2024 01:24 PMjagran.com

सेब का सिरका

सेब ही नहीं, इसका सिरका भी कई लाजवाब गुणों की खान होता है। इसके सेवन से न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल के अलावा खराब कोलेस्ट्रॉल से भी निजात पाई जा सकती है।

सेब का सिरका पीना

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सेब का सिरका पीते है तो इससे क्या होता है और आपको किस टाइम सेब का सिरका पीना चाहिए।

डायबिटीज में फायदेमंद

एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद माना गया है। बता दें, कि इससे डायबिटीज में राहत पाई जा सकती है।

होता है वेट लॉस

वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए सेब का सिरका किसी औषधि से कम नहीं है। कई स्टडी में यह पाया गया है कि इसके रोजाना सेवन से भूख में कमी आती है, जिससे ओवरइटिंग नहीं होती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल में राहत

बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो या फिर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की बात, दिल से जुड़ी तमाम परेशानियों में सेब का सिरका फायदेमंद माना जाता है।

दिल रहता है सेहतमंद

इसमें मौजूद तत्व दिल से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को कम करते हैं। कई स्टडीज में इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

खुजली से निजात

त्वचा के पीएच लेवल को मेंटेन करने में भी सेब का सिरका फायदेमंद होता है। इसके अलावा खुजली, रेडनेस या स्किन इन्फेक्शन की स्थिति में भी ये बैक्टीरिया को किल करने में उपयोगी साबित हो सकता है।

खाली पेट पिएं

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एप्पल साइडर विनेगर के पीने का सही वक्त खाली पेट होता है। अगर आप रोजाना एप्पल साइडर विनेगर पीते हैं तो सबसे पहले खाली पेट इसे पिएं।

ऐसे में आपके लिए सेब का सिरका पीना फायदेमंद हो सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

गर्मी में ज्यादा चाय पीने से क्या होता है?