गर्मी में ज्यादा चाय पीने से क्या होता है?


By Ashish Mishra24, Apr 2024 01:01 PMjagran.com

चाय पीना

अक्सर ज्यादा मात्रा में चाय पीना पसंद करते हैं। गर्मी में ज्यादा चाय पीने से सेहत को नुकसान होने लगता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान देना

मौसम के हिसाब से खानपान में भी बदलाव करना जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में गर्म चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

ज्यादा चाय पीने के नुकसान

अक्सर लोग गर्मी के मौसम में भी ज्यादा मात्रा में चाय पीते हैं। ऐसे लोगों कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शरीर को डिहाइड्रेट करना

अगर आप गर्मी के मौसम में ज्यादा मात्रा में चाय पीते हैं, तो आपके शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे आपके चेहरे पर रूखापन आ सकता है।

सीने में जलन की समस्या

गर्मी में ज्यादा चाय पीना हेल्थ के नुकसानदायक हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला कैफीन सीने में जलन की समस्या उत्पन्न कर सकता है।

नींद न आने की समस्या

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में चाय पीना चाहिए। ज्यादा चाय पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।

यूरिन की समस्या

गर्मी के ज्यादा चाय पानी से बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए।

वजन को कम करना

तनाव कम करने और वजन को कंट्रोल करने के लिए ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। यह कैंसर से लड़ने में भी मददगार है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने और नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

गर्मियों में गैस और अपच से चुटकियों में राहत देते हैं ये उपाय