अक्सर हम सभी सुनते रहते हैं कि शरीर के लिए वॉक बहुत जरूरी है, वॉक करने से हम स्वस्थ रहते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है।
किसी भी काम को करने के लिए सही समय बहुत जरूरी होता है, जिससे उसके पूरे फायदे मिल पाएं। ऐसे में वॉक करने का सही समय क्या है, इसके बारे में बताएंगे।
सुबह के समय वॉक करने से शरीर को स्वच्छ हवा और ऊर्जा मिलती है, क्योंकि इस समय धूल नहीं होती है और नींद से उठने के बाद शरीर एक्टिव होता है।
दरअसल सुबह के समय हमारे शरीर का तापमान कम रहता है, ऐसे में इस समय टहलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सुबह के समय टहलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिनभर का रूटीन सही होता है।
दिनभर काम करने से शरीर थक जाता है, ऐसे में शाम में वॉक करने से शरीर रिलैक्स होता है और मसल्स मजबूत होती हैं।
शाम में वॉक करने से नींद अच्छी आती है, ऐसे में जिन लोगों को नींद की शिकायत है, उनके लिए इवनिंग वॉक फायदेमंद हो सकती है।
वॉक करने से शरीर को कई और फायदे मिलते हैं, रोजाना वॉक करने से शरीर स्वस्थ रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
रोजाना वॉक करने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है, इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेश सही रहता है। शरीर एनर्जेटिक रहता है और मसल्स पेन से राहत मिलती है।
वॉक करने से शरीर को जबरदस्त लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com