ब्रेकफास्ट की सही टाइमिंग क्या है? जानें


By Amrendra Kumar Yadav05, Apr 2024 03:57 PMjagran.com

ब्रेकफास्ट है बहुत जरूरी

हमारे शरीर के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है, ब्रेकफास्ट से ही दिनभर की एनर्जी मिलती है जिससे बिना थके काम कर सकते हैं।

बदलती लाइफस्टाइल

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं।

सुबह जल्दी उठें

सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है, इसके लिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए। जल्दी उठने से ब्रेकफास्ट स्किप नहीं होगा और स्वस्थ रहेंगे।

क्या है सही टाइमिंग?

सुबह उठने के 3 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट करना चाहिए, ऐसे में अगर 6-7 बजे के बीच उठ जाते हैं तो कोशिश करें कि 9 बजे तक नाश्ता कर लें।

क्या खाएं?

सुबह के नाश्ते में अंडे, नट्स, ओटमील, पोहा आदि का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा ब्रेकफास्ट में फलों का सेवन भी कर सकते हैं।

पाचन रहता है दुरुस्त

सुबह के समय पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करने से पाचन दुरुस्त रहता है। फाइबर युक्त खाना खाने से गैस, अपच आदि की शिकायत नहीं होती है।

वजन कम करने में होती है आसानी

वहीं नाश्ता सही समय पर करने से मेटबॉलिज्म तेज होता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित होता है।

बीमारियों से बचाव

ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है और शरीर हेल्दी रहता है। इसके अलावा दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं जिससे प्रोडक्टिव रहकर काम करते हैं।

सुबह उठने के 2-3 घंटे के भीतर ही ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM