शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे बड़ा और अहम फैसला होता है। शादी के बाद आपकी नई जिंदगी शुरू होती है।
कई लोग बहुत जल्दबाजी में शादी कर लेते हैं और फिर बाद में पछताते हैं। शादी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए बल्कि समय पर ही करना चाहिए।
हर चीज का एक समय होता है और शादी भी समय से हो जाए तो अच्छा है। कई लोग अच्छे की तलाश में अपनी शादी में देरी कर देते हैं और फिर पछताते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि शादी के लिए सही उम्र क्या है। शादी न तो जल्दी करना चाहिए और न ही ज्यादा लेट करना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो शादी के लिए 25 से 30 साल की उम्र परफेक्ट होती है। 30 साल के बाद कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
आज कल लोग 30 के बाद शादी करना पसंद करते हैं लेकिन 30 के बाद पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी बिगड़ने लगती है, तो अच्छा यही होगा की 30 के पहले शादी करें।
वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए भी यह उम्र सही होती है। इस उम्र के दौरान महिलाओं की एग क्वालिटी भी बेहतर होती है।
शादी के बाद फैमिली प्लानिंग भी समय से ही कर लेना चाहिए। ये उम्र फैमिली प्लानिंग के लिए भी सही मानी जाती है।