सपने में भगवान शिव का त्रिशूल देखने का क्या मतलब होता है?


By Farhan Khan28, Jul 2024 03:30 PMjagran.com

हर एक सपने का महत्व

स्वप्न शास्त्र में हर सपने के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिनमें से कुछ शुभ सपने होते हैं, तो वहीं कुछ अशुभ सपने भी होते हैं।

सपने में त्रिशूल दिखाई देने का मतलब

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको सपने में त्रिशूल दिखाई दिया हैं, तो इसका क्या मतलब है? आइए इस सपने के बारे में जानें।

भगवान शिव के हाथों में हमेशा त्रिशूल होना

हम जब भी भगवान शिव का ध्यान करते हैं, तो भगवान शिव हमेशा हाथ में त्रिशूल लिए ही दिखते हैं। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार इसका बेहद महत्व है।

त्रिशूल शिव जी का सबसे प्रिय अस्त्र

त्रिशूल शिव का सबसे प्रिय अस्त्र हैं। शिव का त्रिशूल पवित्रता एवं शुभ कर्म का प्रतीक है। जिसमें कई ताकतें छिपी होती हैं।

त्रिशूल में प्रकृति के तीन प्रारूप

महादेव का त्रिशूल प्रकृति के तीन प्रारूप आविष्कार, रखरखाव और तबाही को भी दर्शाता है। तीनों काल भूत, वर्तमान और भविष्य भी इस त्रिशूल के अंदर समाते हैं।  

मिलेगी सफलता

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में त्रिशूल का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको सफलता मिलने वाली है।  

सभी समस्याओं से निजात

सपने में त्रिशूल का दिखना यह बताता है कि व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं अब दूर होने वाली है।

परिवार के सदस्यों के बीच बढ़ेगा प्रेम

इस सपने का अर्थ यह भी है कि आपके घर सुख-समृद्धि आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा।  

सपने में त्रिशूल दिखना सौभाग्यशाली होने का प्रतीक है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com