स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने शुभ होते हैं, तो वहीं कुछ अशुभ होते हैं। असल जिंदगी में हम छिपकली देखकर डर जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सपने में छिपकली देखते हैं, तो इसका क्या अर्थ होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपने सपने में छिपकली को घर में घुसते हुए देखा है, तो यह संकेत अच्छा नहीं माना जाता।
इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में क्लेश की स्थिति रहेगी।
अगर आपने सपने में मरी हुई छिपकली देखी है, तो डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस सपने को शुभ माना जाता है।
यह संकेत है कि आपकी कोई मुसीबत जल्द खत्म होने वाली है। आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
सपने में छिपकली को खुद के ऊपर गिरते देखना शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आप परेशान रहने वाले हैं।
अगर किसी व्यक्ति को सपने में छिपकली के बच्चे दिखाई देते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको किसी कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में छिपकली देखना शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com