सपने में किसी की अर्थी देखने का क्या मतलब है?


By Farhan Khan14, Aug 2024 05:23 PMjagran.com

स्वप्न शास्त्र

स्वप्न शास्त्र में हर सपने के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह सपने शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं।

सपने में अर्थी देखने का अर्थ

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सपने में अर्थी देखते हैं, तो इसका क्या अर्थ है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

शुभ सपना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर आप अर्थी ले जाते हुए देखते हैं, तो यह शुभ सपना माना जाता है।

लंबी आयु

इस सपने का अर्थ है कि उस व्‍यक्ति की लंबी आयु होगी। उसे जीवन में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जल्दी ठीक होगी बीमारी

सपने में अर्थी देखने का यह भी अर्थ है कि अगर व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो उसकी बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी।

अर्थी के अलावा अन्य सपने

अर्थी के अलावा अगर आप सपने में इन चीजों को देखते हैं, तो यह भी कुछ न कुछ शुभ संकेत देते हैं।

खुद को मरा हुआ देखना

सपने में अगर आप खुद को मरा हुआ देख रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि आपकी सारी समस्याएं समाप्त होने वाली है।

पूर्वज को देखना

वहीं सपने में मृत व्‍यक्ति या पूर्वज को देखना भी शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपकी कोई बड़ी इच्‍छा पूरी होने वाली है।

ये सपने किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com