हथेली पर बना त्रिशूल का निशान क्या कहता है? जानें


By Farhan Khan17, Jul 2024 04:31 PMjagran.com

हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र के जरिए व्यक्ति की हाथ की रेखाओं का अध्ययन करके उसके भविष्य के बारे में बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है।

हथेली में बने निशान

हथेली में कुछ ऐसे निशान बने होते हैं, जो साधक को आने वाले समय का हाल बता सकते हैं। ये निशान बेहद सौभाग्यशाली भी माने जाते हैं।

त्रिशूल का चिन्ह

जिन लोगों की हथेली की भाग्य रेखा पर त्रिशूल का चिन्ह बनता है, उन जातकों पर महादेव का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

जीवन की सभी समस्याओं का खात्मा

त्रिशूल भगवान शिव का ही एक हथियार है, जो यह संदेश देता है कि आपके जीवन की समस्याएं खत्म होने वाली हैं।

मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्से में

मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल का निशान बनता है। यह निशान आर्थिक तंगी से भी निजात दिलाता है।

मस्तिष्क रेखा पर त्रिशूल का निशान

अगर किसी जातक के मस्तिष्क रेखा पर त्रिशूल का निशान है, तो यह करियर में सफलता मिलने का संकेत हो सकता है।

त्रिकोण का निशान

हथेली पर बना त्रिकोण का निशान यह बताता है कि आपको अचानक से धन मिलने की संभावना है।

छोटी उंगली के पास

यह निशान हथेली की छोटी उंगली के पास होता है। त्रिकोण का निशान आपकी जिंदगी को भी काफी बेहतर बनाता है।

त्रिशूल और त्रिकोण, हथेली पर बनें ये दोनों ही निशान भाग्यशाली माने जाते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com