यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित रहता है। इस दिन स्नान करके नारायण की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि विष्णु जी को कौन-सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए?
अक्सर लोग भगवान विष्णु की पूजा करते समय कई चीजें अर्पित करते हैं। ऐसा करने से नारायण प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बनाए रखते हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे भगवान विष्णु को अर्पित करना वर्जित माना जाता है। इन चीजों को चढ़ाने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय भूलकर भी अगस्त्य के फूल को नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, लोध के फूल का उपयोग भी वर्जित माना जाता है।
कई लोग भगवान विष्णु की पूजा में चावल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसे चढ़ाने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
कई बार लोग भगवान की पूजा करते समय बासी या कटे-फटे फूल का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, जमीन पर गिरे हुए फूल को भी अर्पित नहीं करना चाहिए।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी के पत्ते का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे चढ़ाने से नारायण प्रसन्न होने लगते हैं।
पूजा के समय तुलसी का पत्ता चढ़ाने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को धन की कमी से भी छुटकारा मिलता है।
पूजा-पाठ के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ