सावन में सांप दिखने का क्या मतलब होता है?


By Farhan Khan14, Jul 2025 04:55 PMjagran.com

सावन के महीने की शुरुआत

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह महीना बेहद पवित्र माना जाता है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।

शिव जी की पूजा करें

जो जातक सावन के महीने में शिव जी की पूजा करते हैं, तो इससे उनके जीवन में समृद्धि आती है। धीरे धीरे बिगड़े काम बनने लगते हैं और घर में खुशहाली आती है।

सावन में सांप दिखने का मतलब

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको सावन में सांप दिखाई दिया है, तो यह किस बात की ओर इशारा करता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

मनोकामनाएं पूरी होना

सावन में सांप दिख जाए, तो यह शुभ है। इसका मतलब साफ है कि भगवान शिव आपकी पूजा से बेहद प्रसन्न हैं और जल्द आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।

भगवान शिव को याद करें

अगर आपको आपको सावन में कहीं सांप दिख जाए, तो तुरंत भगवान शिव को याद करें और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। आपका काम जल्द हो जाएगा।

बुरे दिनों का हो जाएगा खात्मा

सफेद सांप बेहद दुर्लभ होते हैं, मगर आपको यह कहीं दिख जाए, तो मान लीजिए जल्द आपके बुरे दिनों का खात्मा होने वाला है। आपकी किस्मत संवर सकती है।

घर में होगा धन का आगमन

अगर आप सपने में सांप या नाग देख रहे है, तो इसका मतलब यह है कि आपके घर में धन का आगमन होने वाला है। परिवार के सदस्यों की आय भी तेजी से बढ़ सकती है।

धन की तिजोरी भरना

अगर आपने सपने में सांप को पकड़ते देखा है, तो इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपके घर में निहित धन की तिजोरी लबालब भरी रहेगी।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com