हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह महीना बेहद पवित्र माना जाता है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।
जो जातक सावन के महीने में शिव जी की पूजा करते हैं, तो इससे उनके जीवन में समृद्धि आती है। धीरे धीरे बिगड़े काम बनने लगते हैं और घर में खुशहाली आती है।
आज हम आपको एक ऐसी चालीसा के बारे में बताएंगे, जिसका सावन के दौरान जाप करने से व्यक्ति का जीवन संवर सकता है। आइए इस चालीसा के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको शिव चालीसा का पाठ करने के बारे में बता रहे हैं। इससे आपका न सिर्फ जीवन संवर सकता है, बल्कि आपके घर में धन का आगमन भी हो सकता है।
जय गणेश गिरिजा सुवन,मंगल मूल सुजान। कहत अयोध्यादास तुम,देहु अभय वरदान॥
जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥ भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥ अंग गौर शिर गंग बहाये।
मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥ वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥ मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥ कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com