Bharat Ratna की शुरुआत कैसे हुई थी? जानें


By Farhan Khan07, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

भारत रत्न सम्मान का इतिहास

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसकी शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को हुई थी। इसे भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा शुरू किया गया था।

भारत रत्न सम्मान मिलने वाले दिग्गजों की लिस्ट

भारत रत्न देश के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था।

इन क्षेत्रों में दिया जाता है भारत रत्न

भारत रत्न समाज सेवा, कला, विज्ञान, साहित्य और खेल आदि क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

भारत रत्न से सम्मानित होने के बाद मिलती है ये सुविधाएं  

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को सरकारी प्रमाणपत्र के अलावा परिवहन, आवास और सुरक्षा जैसी कई कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

क्यों हुई भारत रत्न सम्मान की शुरुआत?  

देश के विकास में अहम योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों के लिए भारत रत्न सम्मान की स्थापना की गई। यह देश का सर्वोच्च सम्मान है।

भारत रत्न सम्मान की खूबियां

भारत रत्न सम्मान भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस सम्मान को देने के लिए कोई सीमा नहीं है। इस सम्मान को मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।

मरणोपरांत में भी दिया जाने लगा भारत रत्न सम्मान

भारत रत्न पुरस्कार पहले केवल जीवित व्यक्तियों को ही दिया जाता था। बाद में, 1955 में नियमों में बदलाव किया गया और मरणोपरांत भी यह सम्मान दिया जाने लगा।

भारत रत्न से अब तक 53 लोग हो चुके हैं सम्मानित

भारत रत्न प्रतिष्ठित पुरस्कार आम तौर पर गणतंत्र दिवस के दिन दिया जाता है। अब तक, 53 लोगों को इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

भारत रत्न सम्मान की शुरुआत महान व्यक्तियों के लिए की गई थी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com