1 महीने तक कॉफी न पीने से शरीर पर क्या असर होता है?


By Amrendra Kumar Yadav19, Aug 2024 09:01 AMjagran.com

कॉफी का सेवन

अधिकतर लोगों के दिन की शुुरुआत चाय या कॉफी से ही होती है। सुबह होते ही कुछ लोगों को कॉफी चाहिए होती है।

कॉफी की आदत

अक्सर लोगों को सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत लग जाती है। कॉफी स्किप होने पर लोगों को सिरदर्द और तनाव होने लगता है।

1 महीने तक न पिएं कॉफी

वैसे तो कॉफी पीने से इंस्टैंट एनर्जी मिलती है और इसके साथ ही स्ट्रेस और तनाव से राहत मिलती है। वहीं, अगर कॉफी 1 महीने के लिए छोड़ दी जाए तो इसका सेहत पर क्या असर पड़ेगा।

स्लीप क्वालिटी होती है बेहतर

1 महीने तक कॉफी छोड़ देने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। अक्सर रात में कॉफी पीने से लोगों को नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है।

पाचन तंत्र होता है बेहतर

कई बार लोगों को कॉफी का सेवन करने से पेट में गैस और एसिडिटी की शिकायत होती है। ऐसे में कॉफी का सेवन 1 महीने तक न करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।

पोषक तत्वों की पूर्ति

शरीर में अधिक कैफीन की वजह से पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी आती है। ऐसे में कॉफी का सेवन 1 महीने तक न करने से पोषक तत्वों का अवशोषण होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

1 महीने तक कॉफी का सेवन न करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है।

दांतो की सेहत रहती है दुरुस्त

कॉफी का सेवन रोजाना करने से दांत खराब होने लगते हैं। ऐसे में इसे छोड़ देने से दांतों की सेहत दुरुस्त रहती है।

कॉफी का सेवन 1 महीने तक न करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com