सर्दियों में संतरा और किन्नू जैसे फल अपनी ताजगी और स्वाद से हर किसी को लुभाते हैं। संतरा और किन्नू दोनों दिखने में लगभग एक जैसे ही लगते हैं।
क्या कभी आपने सोचा है कि संतरा और किन्नू में क्या फर्क है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इन दोनों फलों के बीच के अंतर को समझते हैं।
संतरे और किन्नू के रंग और आकार में बहुत अंतर होता है। बता दें कि किन्नू छोटा और थोड़ा चपटा होता है, जबकि संतरा गोल और थोड़ा बड़ा होता है। वहीं, रंग में संतरा गहरा नारंगी होता है, जबकि किन्नू का रंग हल्का पीला या नारंगी हो सकता है।
संतरे और किन्नू दोनों फल स्वाद में अलग-अलग होते हैं। संतरे का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। वहीं, किन्नू का स्वाद संतरे की तुलना में ज्यादा मीठा-खट्टा होता है।
बता दें कि संतरे का छिलका मोटा होता है, जिसे निकालने के लिए चाकू का इस्तेमाल करना पड़ सकता है, जबकि किन्नू का छिलका निकालने में बहुत आसान होता है। वहीं, इसका छिलका पतला और ढीला होता है।
किन्नू और संतरा दोनों की प्रजाति और उत्पत्ति अलग-अलग होती है। संतरा चीन और दक्षिण पूर्व एशिया में उत्पन्न हुआ था। वहीं, किन्नू की उत्पत्ति भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण एशिया में हुई थी।
दरअसल, किन्नू और संतरे में बीज की संख्या भी अलग-अलग होती है। संतरे में बीज ज्यादा होते हैं और किन्नू में बीज कम या न के बराबर होते हैं।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva