टॉयलेट का सही इस्तेमाल हर किसी को नहीं पता होता। ज्यादातर लोग गलत तरीके से टॉयलेट जाने में ही जिंदगी गुजार देते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर टॉयलेट जाने का सही तरीका क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
पेशाब करते समय जोर लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इसके चलते मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।
मांसपेशियां कमजोर होने की वजह से दर्द भी हो सकता है और आपको अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
वहीं जब भी वेस्टर्न टॉयलेट पर बैठे, तो इस दौरान अपने घुटनों को 90 डिग्री नहीं बल्कि 35 डिग्री पर मोड़ना चाहिए।
इससे पेट और एनस पर जोर कम पड़ेगा और प्रॉब्लम्स नहीं आएंगी और आप आसानी से फ्रेश हो जाएंगे।
कभी भी चाय पीकर टॉयलेट नहीं जाना चाहिए। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा करने से बचें।
लोगों को प्रेशर आने पर शौच नहीं रोकना चाहिए, यह कब्ज का कारण बन सकता है। भूल से भी ऐसा न करें।
ये टॉयलेट जाने के सही तरीके हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com