केला खाने का सही समय क्या है? जानें


By Ashish Mishra21, Sep 2023 06:00 AMjagran.com

केला

केला शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आइए जानते हैं कि केला खाने का सबसे बेस्ट टाइम क्या होता है?

पोषक तत्व

केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम पाया जाता है। इसे सही टाइम पर खाने से कई तरह के लाभ होते हैं।

सुबह का टाइम

केले में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसे सुबह के टाइम नाश्ते के साथ खा सकते हैं।

रात के टाइम

रात के समय केला खाने से सेरोटोनिन हार्मोन बनता है। इससे नींद बेहतर होती हैं। रात के समय केला खाया जा सकता है।

एक्सरसाइज के टाइम

केले में पोटैशियम की मात्रा होती है। यह मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में एक्सरसाइज से पहले या बाद में भी केला खा सकते हैं।

खाली पेट केला खाना

कभी भी खाली पेट केला नहीं खाना चाहिए। इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दूध के साथ केला

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो दूध के साथ केला खाने से बचें। इससे वजन घटने की जगह बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्या

दूध के साथ केला खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा आपको उल्टी भी हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ