हड्डियों को खोखला करती हैं ये 4 चीजें, खाने से करें परहेज


By Amrendra Kumar Yadav05, Nov 2023 06:19 PMjagran.com

स्वस्थ शरीर

हमारा शरीर हड्डियों के ढ़ांचे पर टिका होता है। स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। यह हमारे शरीर को सुडौल आकार देती हैं।

हड्डियों का ख्याल

हड्डियों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, कमजोर हड्डियों की वजह से कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हड्डियों की कमजोरी का कारण

हालांकि आजकल बदलती लाइफस्टाइल और हेल्थ के चलते लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं, आज कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से हड्डियां कमजोर होती हैं।

कैफीन युक्त चीजों का सेवन

कैफीन युक्त चीजों का सेवन करने से हड्डियां कमजोर होती हैं। इसलिए कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन कम से कम करें। इसके अलावा सोडा ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक भी हड्डियों को कमजोर करती हैं।

नमक का अधिक इस्तेमाल

नमक का जरूरत से ज्यादा उपयोग भी हड्डियों को कमजोर करता है। नमक की अधिकता से कैल्शियम की कमी होने लगती है।

शराब का सेवन

शराब के सेवन से लिवर के साथ-साथ हड्डियों पर भी असर पड़ता है। शराब के सेवन से शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है, जिस वजह से हड्डियां कमजोर होती हैं।

आटे का चोकर

कुछ लोग आटे के चोकर का इस्तेमाल फाइबर की वजह से करते हैं, लेकिन इसमें पाया जाने वाला फाइटेट कैल्शियम के अवशोषण पर प्रभाव डाल सकता है, जिसकी वजह से हड्डियों पर असर पड़ता है।

हड्डियों की मजबूती

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन करें और विटामिन-डी की मात्रा भी संतुलित रखें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com