सर्दियों में भुना चना बेहद फायदेमंद होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
चने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एक बहुत ही पौष्टिक फूड है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक महीने रोजाना 100 ग्राम भुने हुए चने खाते हैं तो इससे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार भुने चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
भुने चने में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट की मात्रा होती है, जो सभी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
भुने चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। फाइबर कब्ज को रोकने में मदद करता है।
भुने चने में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
भुने चने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है, जो आपको ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com