सनातन धर्म में पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाया जाता है। इस दौरान कई बार दीपक की बत्ती पूरी तरह से जल जाती है।
घर में पूजा के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न होने लगते हैं और भक्त को भरपूर आशीर्वाद देते हैं।
पूजा-पाठ में घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। कई बार बीच में ही अचानक से दीपक बुझ जाता है और कई बार पूरी बत्ती जल जाती है।
कई बार दीपक को जलाने के बाद पूरी बत्ती जल जाती है। इसका मतलब आपकी सारी मनोकामना पूरी होने वाली है और शत्रु से भी छुटकारा मिलने वाला है।
अगर दीपक जलाने के बाद बत्ती पूरी तरह से जल जाती हैं तो समझ जाइए कि भगवान का आशीर्वाद मिल रहा है। यह जीवन में आने वाली परेशानी के दूर होने का संकेत हो सकती है।
कई बार दीपक जलाने के बाद लौ में फूल बनने लगता है। इसका मतलब पूजा भगवान के पास पहुंच रही है और भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हो रहे हैं।
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
घर में दीपक जलाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दीपक को ऐसे रखें ताकि लौ पूर्व दिशा में रहे। इससे आयु वृद्धि होती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ