दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में चलने वाली लू सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। लू से कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं।
इस मौसम में लोग चेहरे को तो ढके रहते हैं, लेकिन आंखों का सीधा सामना लू से होता है। आंखे बहुत संवेदनशील होती हैं, ऐसे में आंखों में लू लगने की वजह से आई स्ट्रोक की समस्या हो जाती है।
आई स्ट्रोक की समस्या में रेटिना पर ब्लड के थक्के जम जाते हैं, जिस वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होती है। इस वजह से रेटिना पर असर पड़ता है।
ऐसे में लू और गर्मी से आंखों का बचाव बहुत जरूरी है, नहीं तो इसका असर नजर पर भी पड़ने लगता है। इसके अलावा आंखों में सूजन की भी समस्या होने लगती है।
आई स्ट्रोक के लक्षणों में आंख के चारों ओर ग्रे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं और साथ ही आंखों से धुंधला दिखाई देता है। वहीं कई बार इस समस्या में आंखों में भारीपन भी दिखाई देता है।
ऐसे में आई स्ट्रोक से बचाव के लिए ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखें।
वहीं इस मौसम में भरपूर मात्रा में पानी पिएं, पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। पानी की कमी होने से आई स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
वहीं इस समस्या में गॉगल्स पहनकर बाहर निकलें, जिससे सूरज की हानिकारक किरणें आंखों पर न पड़े। वहीं स्क्रीन पर काम करने वाले लोग थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लेते रहें।
इन टिप्स का पालन करने से आई स्ट्रोक के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com