जम्हाई या उबासी लेना अनैच्छिक रूप से मुंह खोलना और लंबी, गहरी सांस अंदर लेने की प्रक्रिया है। यह अक्सर तब होता है जब आप थके हुए या नींद में होते हैं।
कई बार हमें सामान्य से ज्यादा बार जम्हाई आने लगती है जो अपेक्षा से काफी अधिक होती है जिसे अत्यधिक जम्हाई की श्रेणी में रखा जाता है।
जम्हाई लेना एक रिफलेक्स एक्शन है जिसमें आप अपना जबड़ा चौड़ा खोलते हैं, गहरी सांस लेते हैं और फिर जल्दी से सांस छोड़ते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस विटामिन की कमी से जम्हाई आने लगती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपको बार-बार जम्हाई आ रही है तो यह शरीर में आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
ऐसा होने पर अपनी डाइट में आयरन और विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें।
शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप ब्रोकली खा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है।
यह कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम विटामिन-ए और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होती है, जो कई रोगों से बचाने में मदद करता है।
ऐसे में आपको भी बार-बार जम्हाई आती है तो विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com