मकर संक्रांति के दिन क्या करें? जानें


By Ashish Mishra08, Jan 2024 10:00 PMjagran.com

मकर संक्रांति

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई काम करना अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए?

कब है मकर संक्रांति

इस दिन सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान-दान करने का काफी महत्व होता है। इस बार 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

सूर्य का राशि परिवर्तन

जब ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। ज्योतिष के अनुसार, 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 54 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

सुबह स्नान करना

मकर संक्रांति के दिन स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी या पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

सूर्य को अर्घ्य देना

मकर संक्रांति के स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पर साल भर आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

दान करना

मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को गुड़, तिल और खिचड़ी का दान करना चाहिए।

बड़ों का आशीर्वाद लें

मकर संक्रांति के दिन अपने से बड़ों लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

तिल और गुड़ खाना

मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन भर सूर्य देव का आशीर्वाद बना रहता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ