क्‍या आपको पता है दही खाने का सही समय कब होता है?


By Ashish Mishra30, Jun 2024 11:30 AMjagran.com

दही खाना

अक्सर लोगों को दही खाना बेहद पसंद होता है। इससे पेट को भी फायदा होता है। आइए जानते हैं कि दही का सही समय क्या होता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए समय का पालन करना चाहिए।

समय का ध्यान रखें

दही का गलत समय पर सेवन करने से पाचन की समस्या होने लगती है। इससे साथ ही, शरीर में ज्यादा बलगम बनने लगता है।

दही खाने का सही समय

दही खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर का होता है। आप इसे दही के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।

पाचन को मजबूत करना

दही में कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पाचन शक्ति और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही, बालों को भी हेल्दी रखता है।

वजन को कंट्रोल करना

दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे खाने से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, ब्लड शुगर का लेवल भी कम रहता है।

दही कब नहीं खाना चाहिए?

रात के समय में दही खाने से बचना चाहिए। इस टाइम इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, रात में दही खाने से शरीर के अंदर कफ बनने लगता है।

सर्दी-जुकाम की समस्या

दही की तासीर ठंडी होती है। इसे रात में खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, मस्तिष्क पर भी असर पड़ता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ